Publish Date: Wed, 16 Aug 2017 (12:19 IST)
Updated Date: Wed, 16 Aug 2017 (12:23 IST)
नई दिल्ली। भारत के लिएंडर पेस और जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव की जोड़ी सिनसिनाटी ओपन में पुरुष युगल पहले दौर में स्पेन के फेलिसियानो लोपेज और मार्क लोपेज से हारकर बाहर हो गई।
पेस और ज्वेरेव को 1 घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 6-7, 6-10 से हराया। अब स्पेनिश जोड़ी का सामना अमेरिका के चौथी वरीयता प्राप्त बॉब और माइक ब्रायन से होगा, वहीं रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के इवान डोडिज को पहले दौर में बाय मिला है। (भाषा)