Publish Date: Sun, 21 Jul 2019 (15:49 IST)
Updated Date: Sun, 21 Jul 2019 (15:53 IST)
नई दिल्ली। भारत के लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार मार्कस डेनियल को न्यूपोर्ट में हॉल ऑफ फेम ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल सेमीफाइनल में नजदीकी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
तीसरी सीड पेस और डेनियल को स्पेन के मार्सेल ग्रेनोलर्स और यूक्रेन के सर्जेई स्टाखोवस्की की जोड़ी ने 1 घंटे 36 मिनट में 3-6, 7-6 (8), 11-9 से हराया।
पेस और डेनियल को इस प्रदर्शन से 9,180 डॉलर और 90 अंक मिले। पेस इस टूर्नामेंट में पहली बार 1995 में खेले थे और उसके 24 साल बाद भी वे इस टूर्नामेंट में खेले। (वार्ता)