Publish Date: Sun, 28 May 2017 (13:21 IST)
Updated Date: Sun, 28 May 2017 (14:14 IST)
मैड्रिड। लियोनल मैसी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बार्सिलोना की टीम ने सत्र का अंत खिताब के साथ किया और आल्वेस को 3-1 से हराकर कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब बरकार रखते हुए कोच लुइ एनरिके को जीत के साथ विदाई दी।
मैसी ने टीम की ओर से पहला गोल दागा और फिर नेमार और पाको अल्सासेर के गोल में भी मदद की जिससे बार्सिलोना ने 29वीं बार यह खिताब जीता। आल्वेस की ओर से एकमात्र गोल थियो हर्नांडेज ने किया। इस जीत के साथ एनरिके ने 3 सत्र के दौरान टीम का प्रभारी रहते हुए बार्सिलोना को 9 खिताब दिलाए। (भाषा)