Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लीवरपूल का महान खिलाड़ी डालग्लिश Covid-19 जांच में पॉजिटिव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Liverpool Football Club
, शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (16:33 IST)
लंदन। लीवरपूल फुटबॉल क्लब के महान खिलाड़ी केनी डालग्लिश को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया है लेकिन उनमें लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं।
 
उनके परिवार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पूर्व स्काटिश अंतरराष्ट्रीय स्ट्राइकर डालग्लिश को संक्रमण के उपचार के लिए बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 
इस 69 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने करियर की शुरुआत सेल्टिक फुटबॉल क्लब से की थी। 
 
परिवार के बयान के अनुसार, ‘उन्हें इस बीमारी के कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए थे लेकिन इसके बावजूद उनकी कोविड-19 की जांच की गई जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए।’ (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona virus : गोल्फ टूर्नामेंट रद्द होने से प्रवासी कैडीज के सामने आजीविका का संकट