Publish Date: Thu, 27 Jun 2019 (20:20 IST)
Updated Date: Thu, 27 Jun 2019 (20:23 IST)
मॉस्को। मेडागास्कर की राजधानी अंटानानारिवो के महामासीना स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हुई भगदड़ में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 75 से अधिक घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह खबर दी।
ऑरेंज एक्टू मेडागास्कर समाचार पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार स्वतंत्रता दिवस की 59वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुफ्त मनोरंजन उपलब्ध कराया गया था। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे महमानों में भगदड़ मच गई। इस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और 75 से अधिक लोग घायल हो गए।
अंटानानारिवो में स्थित महामासीना म्यूनिसिपल स्टेडियम की 22 हजार लोगों की क्षमता है और इसमें विभिन्न खेलों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 19 जनवरी को मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने इसका उद्घाटन किया था।