Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'मध्यप्रदेश ओलिंपिक अवॉर्ड' समारोह मार्च में

Advertiesment
हमें फॉलो करें Madhya Pradesh Olympic Association
, रविवार, 12 फ़रवरी 2017 (21:16 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन आगामी माह एक भव्य समारोह के अन्तर्गत प्रदेश के अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ियों, चुनिंदा खेल प्रशासकों, खेल संगठनों तथा खेल पत्रकारों को पुरस्कृत करेगा। प्रदेश के इतिहास में मध्यप्रदेश ओलिंपिक संगठनों का अब तक का यह सबसे प्रमुख कार्यक्रम होगा।
उक्त जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश ओलिंपिक एसोशिएशन के अध्यक्ष रमेश मेंदोला तथा सचिव दिग्विजय सिंह ने बताया की प्रदेश केअन्तराष्ट्रीय खिलाड़ियों को 'मध्यप्रदेश ओलिंपिक अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों को सम्मान पत्र के साथ नगद इनामी राशि भी प्रदान की जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि खेलों के प्रति अपना जीवन समर्पित करने वाले खेल प्रशासकों को ''मध्यप्रदेश ओलिंपिक रत्न'' अवार्ड प्रदान किया जाएगा। इनके साथ ही खेल पत्रकारों तथा खेल संघों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह पर करीब 30 लाख रुपए व्यय संभावित है।
 
कार्यक्रम के लिए प्रदेश के मुखयमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय खेल मंत्री विजय गोयल, भारतीय ओलिंपिक संघ के सचिव राजीव मेहता तथा ओलिंपियन साक्षी मलिक को आमंत्रित किया जा रहा है। विवके जैन तथा जयेश आचार्य क्रमशः आयोजन समन्वयक तथा सचिव होंगे।
 
म.प्र. ओलिंपिक संघ की  रमेश मेंदोला की अध्यक्षता में संपन्न अनौपचारिक बैठक में सचिव दिग्विजय सिंह, ओम सोनी, अनिल धूपर, कुलविंदर सिंह, पी.एस.सलुजा, श्रीकांत तिवारी, कुरूश दिनशा, नरेंद्र कौशिक, नरेश टटवाड़े, विवके जैन, तथा जयेश आचार्य उपस्थित थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उम्मीद है कि मेरी बल्लेबाजी को लेकर लोगों की सोच बदलेगी : पुजारा