Publish Date: Wed, 13 Sep 2017 (11:29 IST)
Updated Date: Wed, 13 Sep 2017 (11:32 IST)
सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के नवीकृत साल्टलेक स्टेडियम का मंगलवार को अनावरण किया, जहां फीफा अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप के मैच खेल जाएंगे।
नवीकृत साल्टलेक स्टेडियम में 28 अक्टूबर को होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के फाइनल सहित 10 मैच खेले जाएंगे। ममता ने रिमोट कंट्रोल के माध्यम से इस स्टेडियम का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने राज्य के खेलमंत्री अरूप बिस्वास से भी मुलाकात की।
यह स्टेडियम ईस्टर्न बाईपास के पास स्थित है और फरवरी 2015 से ही इसके नवीनीकरण का कार्य चल रहा था। राज्य सरकार ने इसके लिए 100 करोड़ रुपए जारी किए थे। सुरक्षा की दृष्टि से स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 80,000 से घटाकर 66,000 कर दी गई है। (वार्ता)