Publish Date: Mon, 21 Aug 2017 (17:50 IST)
Updated Date: Tue, 22 Aug 2017 (01:08 IST)
पुणे। इंडियन सुपर लीग की टीम एफसी पुणे सिटी ने पिछली बार इस टूर्नामेंट में गोल्डन बूट रहे मार्सेलिन्हो परेरा को आगामी सत्र के लिए अनुबंधित किया है।
इससे पहले स्पेन, यूनान और इटली में खेल चुका ब्राजील का यह विंगर पिछले सत्र में दिल्ली डायनामोस की तरफ से खेला था। मार्सेलिन्हो ने पिछले सत्र में जो 15 मैच खेले, उनमें दस गोल किए और पांच गोल करने में मदद की। एफसी पुणे सिटी के सीईओ गौरव मोडवेल मार्सेलिन्हो के टीम से जुड़ने से उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, मार्सेलिन्हो गोल करने के लिए बेताब रहते हैं और पिछले सत्र में आईएसएल में उन्होंने विरोधी टीमों की रक्षापंक्ति को काफी व्यस्त रखा। वे हमेशा व्यस्त रहने वाले खिलाड़ी हैं। मैं जानता हूं कि हमारे प्रशंसक उन्हें एफसी पुणे सिटी की जर्सी में देखना पसंद करेंगे। आपका स्वागत है मार्सेलिन्हो। (भाषा)