Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मारिया शारापोवा ड्रग टेस्ट में हुई फेल, लग सकता है बैन

Advertiesment
Tennis player
टेनिस की पूर्व नंबर वन खिलाड़ी और पांच बार ग्रैंड स्लैम विजेता रहीं मारिया शारापोवा ने एक खुलासा कर सबको चौंका दिया है। उन्होंने यह कबूला है कि वो ऑस्ट्रेलियन ओपन के ड्रग टेस्ट में फेल हो गईं थीं। शारापोवा ने यह खुलासा सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। शारापोवा ने कहा कि उन्हें उस दवा के सेवन के लिए फेल किया गया जो वह 10 साल से स्वास्थ्य कारणों की वजह से ले रहीं थीं।
शारापोवा ने कहा कि मैंने बहुत बड़ी गलती की है। मैं चार साल की उम्र से इस खेल को खेलती हूं। मैं जानती हूं कि मुझे किन हालातों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन मैं अपना करियर ऐसे खत्म नहीं करना चाहती। मुझे उम्मीद है कि मुझे फिर से खेलना का मौका मिलेगा।  
 
शारापोवा ने कहा कि मेल्डोनियम के लिए हुए उनका टेस्ट पॉजिटीव पाया गया। इसे वह वर्ष 2006 से ले रही थीं, लेकिन पिछले साल यह बैन दवाओं की लिस्ट में शामिल हो गई। मैं टेस्ट में फेल हो गई और इसकी पूरी जिम्मेदारी लेती हूं। इस साल 18 से 31 जनवरी के बीच ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस चैम्पियंशिप खेला गया था। शारापोवा ने कहा मुझे अंतरराष्ट्रीय टेनिस फाउंडेशन की तरफ से एक पत्र मिला जिसमें कहा गया था कि मैं ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए ड्रग टेस्ट में फेल हो गई हूं।
 
 
इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि शारापोवा का टेस्ट 26 जनवरी को पॉजिटिव पाया गया था। आईटीएफ के मुताबिक इस टेस्ट के रिजल्ट और शारापोवा के ड्रग लेने की बात कबूल करने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। 12 मार्च से यह लागू हो जाएगा।'
 
पांच बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन का खिताब जीत चुकी शारापोवा को अस्थायी तौर पर आगे की कार्रवाई के लिए 12 मार्च से निलंबित कर दिया गया है। फोर्ब्स की सूची के मुताबिक पिछले 11 सालों में शारापोवा सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट रही हैं। अगस्त 2005 में वह पहली बार दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनीं और फिलहाल वह रैंकिंग में सातवें पायदान पर हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi