Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोर्ट पर वापसी को बेताब हूं : मारिया शारापोवा

हमें फॉलो करें कोर्ट पर वापसी को बेताब हूं : मारिया शारापोवा
लंदन , बुधवार, 5 अक्टूबर 2016 (19:18 IST)
लंदन। रूसी टेनिस खिलाड़ी और दुनिया की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने कहा है कि वे अपने प्रतिबंध में कटौती के बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी करने के लिए बेताब हैं।
पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी शारापोवा पर डोपिंग में पॉजीटिव पाए जाने के बाद 2 वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया था जिसे खेल पंचाट ने 15 महीने घटा दिया है। इसके बाद शारापोवा अप्रैल तक पेशेवर टेनिस में वापसी कर सकती हैं। 
 
29 वर्षीय शारापोवा ने फेसबुक पेज पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि टेनिस मेरा जुनून है और मैं उसे बहुत याद कर रही थी। मैं अब वापसी करने को लेकर दिन गिन रही हूं।
 
5 बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन शारापोवा पर प्रतिबंध लगने के बाद उनका सुनहरा टेनिस करियर समाप्त होने के कगार पर पहुंच गया था। उन पर अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने जून में प्रतिबंध लगाया था, जो पिछली तिथि 26 जनवरी से प्रभावी था। शारापोवा को प्रतिबंधित दवा मेलडोनियम के सेवन का दोषी पाया गया था। रूसी खिलाड़ी ने खुद इसकी पुष्टि की थी। 
 
शारापोवा ने कहा कि मैं जल्द वापसी करूंगी और मुझसे अब इंतजार नहीं हो रहा है। शारापोवा पर लगे प्रतिबंध का समय 26 अप्रैल 2017 से समाप्त हो रहा है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मरे के कमरे से स्टेडियम तक लड़की ने किया था पीछा