Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डोपिंग प्रतिबंध झेलने के बाद शारापोवा ने जीता पहला मैच

Advertiesment
Maria Sharopava
स्टटगार्ट। डोपिंग के आरोप में 15 महीने का प्रतिबंध झेलने के बाद मारिया शारोपावा ने टेनिस कोर्ट पर वापसी करते हुए पहला मैच जीता।
 
5 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन और दुनिया की पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी शारापोवा ने इटली की 36वीं रैंकिंग वाली राबर्टा विंची को 7-5, 6-3 से हराया।
 
उसने कोर्ट पर वापसी के बाद कहा कि दुनिया में इससे अच्छा कुछ नहीं है। मैं लंबे समय से इसका इंतजार कर रही थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब योगी आदित्यनाथ की नजर खेलों पर