Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओल्टमेंस की जगह लेंगे महिला टीम के कोच मारिन शोर्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें Marine Schward
, शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (14:31 IST)
नई दिल्ली। एक हैरानीभरे फैसले में शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच मारिन शोर्ड को पुरुष टीम का मुख्य कोच बनाया गया, जो पद से हटाए गए रोलेंट ओल्टमेंस की जगह लेंगे।
 
विश्व कप विजेता जूनियर टीम के कोच हरेन्द्र सिंह को सीनियर महिला टीम का हाई परफॉर्मेंस विशेषज्ञ कोच बनाया गया है। मारिन 20 सितंबर से पद संभालेंगे, जब महिला टीम मौजूदा यूरोप दौरे से लौटेगी, वहीं हरेन्द्र शनिवार से ही पद संभाल लेंगे। इस फैसले की जानकारी नए खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपने ट्विटर पेज पर दी।
 
राठौड़ ने ट्वीट किया कि भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के मौजूदा कोच वाल्थेरूस मारिन सीनियर पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच होंगे। उन्होंने लिखा कि यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता हरेन्द्र सिंह भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के हाई परफॉर्मेंस विशेषज्ञ कोच होंगे। दोनों को 2020 टोकियो ओलंपिक तक का कार्यकाल दिया गया है।
 
यह फैसला हॉकी जगत के लिए हैरानी वाला रहा, क्योंकि हॉकी इंडिया ने 3 दिन पहले ही पुरुष टीम के कोच के पद के लिए विज्ञापन दिया था। हॉकी इंडिया ने आवेदन की समय सीमा 15 सितंबर रखी है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि यह विज्ञापन गुरुवार को ही हटा लिया गया। उन्होंने कहा कि यह विज्ञापन हटा लिया गया, क्योंकि हॉकी इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण का मानना है कि मारिन इसके लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं, जो 6 महीने से अधिक यहां बिता चुके हैं। 
 
समझा जाता है कि मारिन शुरुआत में यह पद नहीं लेना चाहते थे। नीदरलैंड्स के इस 43 वर्षीय कोच को इस साल फरवरी में ही महिला टीम का कोच बनाया गया। वे पहले किसी राष्ट्रीय पुरुष टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। उन्होंने हॉकी इंडिया और साई के मनाने के बाद हामी भर दी।
 
पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच का पद रोलेंट ओल्टमेंस की बर्खास्तगी के बाद से खाली है जिन्हें खराब प्रदर्शन के बाद पद से हटा दिया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनी लियोन प्रीमियर फुटसाल फ्रेंचाइजी की सह मालिक बनीं