khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अजेश, संजय, विपिन, संतोष और मनीष को मास्टर्स राज्य रैंकिंग टेबल

Advertiesment
Masters State Ranking Table Tennis
इंदौर। मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संगठन के तत्वाधान में मध्यप्रदेश वेटरंस कमेटी द्वारा आयोजित दूसरी मार्स्टस राज्य रैकिंग स्पर्धा में अजेश, संजय, विपिन, संतोष और मनीष ने खिताबी सफलता अर्जित की। 
 
अभय प्रशाल में खेले गए फाइनल मुकाबलों में पुरुष वर्ग 39+आयु वर्ग अजेश बाफना ने प्रशांत महंत को 3-1 से, 49+आयु वर्ग में संजय मेहता ने किशोर मोटवानी को 3-2 से, 59+आयु वर्ग में विपिन पंडित ने मनोज शर्मा को 3-0 से, 64+ आयु वर्ग में संतोष कौशिक ने श्रीरात जाईल को 3-0 से हराया।
 
महिला एकल वर्ग में मनीषा कटारिया ने रश्मि सोनी को 3-2 से शिकस्त दी, वहीं पुरुष युगल में संजय मेहता-किशोर मोटवानी ने मनोज शर्मा- विशाल जोशी को 3-2 हराकर खिताब जीता।
 
स्पर्धा का पुरस्कार वितरण म.प्र. ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी के मुख्य आतिथ्य में और भारतीय पैरा संगठन के महासचिव प्रमोद गंगराडे, नीलेश वेद की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन स्पर्धा सचिव गौरव पटेल ने किया तथा आभार म.प्र. वेटरंस कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने माना।
 
तीसरी राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता आज से इंदौर : रमेश चंद्र शर्मा तीसरी राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता इंदौर में 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है। इसमें 15 जिलों के 250 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 10 वर्गों के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें लगभग 385 प्रविष्ठियां प्राप्त हुई हैं। स्पर्धा का समापन 17 अक्टूबर को होगा। 
 
आयोजन सचिव गौरव पटेल ने बताया कि STAG अमेरिका टेबल पर सॅनवाई गेंदों के साथ 10 टेबल पर मुकाबले खेले जाएंगे एवं प्रतियोगिता के सभी मुकाबले STAG की सिंथेटिक फ्लोरिंग पर होंगे। यह इस वर्ष की तीसरी राज्य रैंकिग टेबल टेनिस प्रतियोगिता है।
 
इसके पूर्व प्रथम रैंकिग बीना में एवं दूसरी रैंकिग प्रतियोगिता भोपाल में आयोजित हो चुकी है। इन तीनों रैंकिग प्रतियोगिता के आधार पर खिलाडियों को 1 नवंबर से होने वाली राज्य रैंकिग चैम्पियनशिप में वरीयता दी जाएगी।

जबलपुर के प्रमोद जैन को स्पर्धा का मुख्य निर्णायक नियुक्त किया गया है। उप मुख्य निर्णायक ग्वालियर के पुष्पेंद्र पुरस्वानी एवं उज्जैन के सतीश मेहता होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ICC ने बदल डाला 'सुपर ओवर' का नियम, अब नहीं होगा 2019 के फाइनल जैसा दोहराव