Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूर्व बिलियर्ड्स चैंपियन माइकल फेरेरा गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Michael Ferreira
, बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 (19:50 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने बहुस्तरीय मार्केटिंग कंपनी 'क्यूनेट' से जुड़े 400 करोड़ रुपए के घोटाला मामले में पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन और 'पद्म भूषण' से सम्मानित माइकल फेरेरा तथा तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया कर लिया है।
        
78 वर्षीय फेरेरा ने गत माह मुंबई पुलिस के सामने सरेंडर किया था, लेकिन वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। उससे पहले तक वे कोर्ट से सुरक्षा की मांग कर रहे थे, लेकिन कोर्ट ने मना कर दिया था और अब मंगलवार देर रात हैदराबाद पुलिस ने उन्हें और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। 
         
फेरेरा और बाकी तीनों लोग क्यूनेट नाम की एक कंपनी से जुड़े हुए थे। वह कंपनी एक फर्जी स्कीम चलाया करती थी जिसमें लोगों को 30 हजार से 7.5 लाख रुपए के बीच में निवेश करने के लिए कहा जाता है। 
 
कंपनी पर आरोप था कि वह सारे पैसे को देश के बाहर भेज देती थी। कंपनी के खिलाफ कुछ निवेशकर्ताओं ने ही शिकायत दर्ज करवाई थी। कंपनी के चार कर्मचारियों को पिछले महीने भी पकड़ा गया था। 
       
माइकल फेरेरा को 1983 में 'पद्म भूषण' से भी सम्मानित किया गया था। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा इस मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सानिया मिर्जा लगातार 80वें सप्ताह रैंकिंग में नंबर वन