Publish Date: Thu, 25 May 2017 (23:46 IST)
Updated Date: Fri, 26 May 2017 (00:17 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जोर्डन के जूतों को अमेरिका में होने वाली एक नीलामी में 1,00,000 डॉलर से ज्यादा की राशि मिलने की उम्मीद है। ये जूते उन्होंने 1984 ओलंपिक के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान पहने थे।
इस जूते का साइज 13 है जो बेहतरीन स्थिति में हैं। इस पर इस पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी के आटोग्राफ भी हैं। ये जूते उन्होंने 1984 ओलंपिक के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान पहने थे।
नीलामी करने वाले एससीपी हाउस ने कहा कि जोर्डन ने अमेच्योर के तौर पर टूर्नामेंट में अंतिम बार यह जूते पहने थे। इसकी बोली 24 मई से शुरू हो गई। (भाषा)