Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोना से जंग लड़ रहे 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह अस्पताल में हुए भर्ती, हालत स्थिर

हमें फॉलो करें कोरोना से जंग लड़ रहे 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह अस्पताल में हुए भर्ती, हालत स्थिर
, सोमवार, 24 मई 2021 (22:21 IST)
चंडीगढ़:भारत के महान धावक मिल्खा सिंह को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया जो कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद अपने घर में पृथकवास में थे।
 
उनके बेटे और शीर्ष गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने कहा कि एहतियात के तौर पर उन्हें मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। 91 साल के मिल्खा सिंह को बुधवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद वह चंडीगढ़ में अपने घर में पृथकवास में थे।अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि मिल्खा की हालत स्थिर है।
 
जीव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह कमजोरी महसूस कर रहे थे और कल से कुछ नहीं खा रहे थे, इसलिये हमें उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि उनके पैरामीटर (स्वास्थ्य संबंधित मापदंड) ठीक दिख रहे हैं, लेकिन हमने सोचा कि उन्हें भर्ती करना ही सुरक्षित होगा क्योंकि अस्पताल में वह सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। ’’जीव अपने पिता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को दुबई से यहां पहुंचे।
 
मिल्खा सिंह ने रिपोर्ट आने के बाद बताया था कि दो घरेलू सहायकों के वायरस से संक्रमित होने के बाद उनके परिवार ने जांच करायी। उन्होंने कहा था, ‘‘बुधवार को केवल मैं पॉजिटिव आया जिससे मैं हैरान हूं। ’’उनकी पत्नी निर्मल कौर सहित परिवार के अन्य सदस्यों में कोई भी पॉजिटिव नहीं आया।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं जिन्हें कोविड-19 उपचार के लिये मोहाली में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जल्दी स्वस्थ हो जाइये सर। ’’

91 वर्षीय मिल्खा सिंह 1960 के रोम ओलंपिक में 47.6 सेकंड का रिकॉर्डतोड़ समय निकालने के बावजूद चौथे स्थान पर रहे थे और बेहद मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गए थे। मिल्खा को पाकिस्तान में उड़न सिख का खिताब मिला था। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार फिल्म भाग मिल्खा भाग में निभाया था।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोराना के साए में जारी रहेगी बांग्लादेश-श्रीलंका वनडे सीरीज, बायो बबल होगा पुख्ता