Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुक्केबाज मोहम्मद अली अस्पताल में भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें Muhammad Ali Hospitalized
वॉशिंगटन , शुक्रवार, 3 जून 2016 (11:45 IST)
वॉशिंगटन। तीन बार के विश्व चैंपियन अमेरिका के पूर्व पेशेवर मुक्केबाज मोहम्मद अली को सांस की तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
74 वर्षीय अली के परिवार के प्रवक्ता बॉब गनेल ने गुरुवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती किए जाने की पुष्टि की।
 
उन्होंने कहा कि डॉक्टर अली का इलाज कर रहे हैं और उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया है कि अली का इलाज किस अस्पताल में चल रहा है। 
 
मुक्केबाजी छोड़ने के बाद 1984 में अली के पारकिंसन की बीमारी का पता चला था। पूर्व हैवीवेट चैंपियन और 'द ग्रेटेस्ट' के नाम से मशहूर अली गत वर्ष जनवरी में अंतिम बार पेशाब की नली में संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे। (वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेरेना विलियम्स पहुंचीं 'फ्रेंच ओपन' के सेमीफाइनल में