Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई गरूड़ा लगातार छठी जीत के साथ फाइनल में

Advertiesment
Mumbai
नई दिल्ली। मुंबई गरूड़ा ने अपना विजय अभियान जारी रखते शुक्रवार को बेंगलुरू योद्धाज को हराकर अपनी छठी जीत दर्ज करने के साथ ही पहली पेशेवर कुश्ती लीग के फाइनल में जगह बनाई।
 
मुंबई की बेंगलुरु पर 5-2 से जीत छह मैचों में उसकी छठी जीत है। इस तरह से वह छह टीमों के इस लीग में रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में अजेय होकर कदम रखेगा। दूसरा सेमीफाइनल कल पंजाब रायल्स और हरियाणा हैमर्स के बीच खेला जाएगा।
 
पहले सेमीफाइनल में पूरी तरह से मुंबई का दबदबा रहा। ओडिकाडजे एलिजबार ने पहले मुकाबले में पुरुषों के 97 किग्रा में पावलो ओलियनिक को 7-2 हराया। रितू फोगाट ने इसके बाद महिलाओं के 48 किग्रा में अमेरिका की 2013 की विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता अलीसा लेम्पे को 10-4 से हराया।
 
रितू एक समय 1-4 से पीछे चल रही थी लेकिन उन्होंने इसके बाद शानदार वापसी की। रितू ने बाद में कहा कि मैंने पहले दौर में पिछड़ने के बाद कोच से बात की। उन्होंने मुझसे कहा कि उसे थकाओ और मैंने वैसा ही किया। मुंबई ने 2-0 की बढ़त हासिल करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और आसानी से फाइनल में जगह बना ली।
 
महिलाओं के 53 किग्रा में ओडुनायो अडेकुओरोये ने अपना अजेय अभियान जारी रखा। उन्होंने ललिता सहरावत को 10-0 से हराकर मुंबई को 4-0 से अजेय बढ़त दिलाकर उसकी फाइनल में जगह पक्की कर दी।
 
अब बाकी के तीन मुकाबले औपचारिक रह गए थे। बेंगलुरू प्रतिष्ठा के लिए खेल रहा था। उसके आइकन खिलाड़ी नरसिंह यादव ने पुरुषों के 74 किग्रा में प्रदीप को 7-0 से हराया।
 
मुंबई की आइकन खिलाड़ी एडलिन ग्रे ने महिलाओं के 69 किग्रा में हालांकि नवजोत कौर को केवल 45 मिनट में चित कर दिया। सातवें और आखिरी मुकाबले में बेंगलुरू के बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 69 किग्रा में मुंबई के अमित धनकड़ को 10-4 से हराकर हार का अंतर कुछ कम किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi