Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कीनिया के लागेट और इथियोपिया की अलेमु ने जीती मुंबई मैराथन

Advertiesment
mumbai merethon
मुंबई। कीनिया के कोसमास लागेट और इथियोपिया की वर्कनेस अलेमु ने दावेदारों को हैरानी में डालकर रविवार को यहां 405,000 डॉलर इनामी टाटा मुंबई मैराथन में क्रमश: पुरूष और महिला वर्ग के खिताब जीते। 
 
सेविला मैराथन 2016 के विजेता लागेट ने आखिरी दस किमी में तेजी दिखाकर 42.195 किमी की दौड़ दो घंटे, नौ मिनट 15 सेकेंड में पूरी की जो इस मैराथन के पिछले 16 साल के इतिहास में दूसरा सर्वश्रेष्ठ समय है। 
 
कोर्स रिकार्ड कीनिया के ही गिडियोन किपकेटर के नाम पर है जिन्होंने 2016 में दो घंटे, आठ मिनट और 35 सेकेंड का समय लिया था।
 
इथियोपिया के अचेऊ बैंटी (2:10:05) दूसरे और उन्हीं के हमवतन अकालन्यू शुमेट (2:10:14) तीसरे स्थान पर रहे। खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे कुमा (2:13:10) सातवें स्थान पर रहे। 
 
महिलाओं की दौड़ में इथियोपिया की अलेमु ने आखिरी पांच किमी में सभी को पीछे छोड़ दिया था। इनमें मौजूदा चैंपियन और उनकी हमवतन अमाने गोबेना भी शामिल थी जिन्हें दौड़ से पहले खिताब का दावेदार माना जा रहा था। 
 
अलेमु ने दो घंटे 25 मिनट और 45 सेकेंड का समय लिया। गोबेना (2:26:09) दूसरे और और इथियोपिया की ही बर्क डेबेले (2:26:39) तीसरे स्थान पर रही। इस तरह से इथियोपिया ने महिला वर्ग में क्लीन स्वीप किया।
 
सुधा सिंह भारतीयों में शीर्ष पर रही। उन्होंने दो घंटे, 34 मिनट और 56 सेकेंड का समय लिया जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। यह आईएएएफ के सितंबर अक्टूबर में होने वाली दोहा विश्व चैंपियनशिप के दो घंटे, 37 मिनट मे क्वालीफाईंग मार्क से भी कम है। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : ट्विटर 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्बर उलटफेर का शिकार, बार्टी ने शारापोवा को किया बाहर