Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नाओमी ओसाका मैड्रिड ओपन टेनिस के दूसरे राउंड में

Advertiesment
Naomi Osaka
मैड्रिड। शीर्ष वरीय नाओमी ओसाका ने स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा को हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है, लेकिन वांग कियांग हारकर बाहर हो गई हैं।
 
21 साल की जापानी खिलाड़ी ने 2016 की मैड्रिड ओपन फाइनलिस्ट सिबुलकोवा को 2 घंटे तक चले मुकाबले में लगातार सेटों में 6-2, 7-6 (6) से हराया। उन्होंने क्ले कोर्ट मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 एस लगाए। पहले सेट में आसान जीत के बाद हालांकि ओसाका को काफी संघर्ष करना पड़ा और अंतत: विश्व की 33वें नंबर की खिलाड़ी को टाईब्रेक में हराया।
 
दूसरे दौर में ओसाका का मुकाबला सारा सोरिबेस टोर्मो से होगा जिन्होंने स्पेनिश हमवतन लारा अरुआबारिना को 3 सेटों के संघर्ष में 6-4, 3-6, 6-1 से हराया। झेंग सेसाई 4 चीनी खिलाड़ियों में अकेली चीनी रहीं जिन्होंने पहले राउंड में जीत दर्ज की। उन्होंने 25 साल की हमवतन खिलाड़ी वांग यफान को 7-5, 7-6 (3) से हराया।
 
15वीं वरीय वांग कियांग को क्रोएशिया की डोना वेकिक ने 7-5, 6-4 से हराया। 1 अन्य मैच में झांग शुआई को यूक्रेन की कैटरीना कोजलोवा ने 6-3, 6-2 से हराकर बाहर किया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सचिन तेंदुलकर को भरोसा, टी 20 मुंबई लीग से नए प्रतिभावान क्रिकेटर मिलेंगे