Publish Date: Sat, 07 Nov 2015 (22:51 IST)
Updated Date: Sat, 07 Nov 2015 (22:53 IST)
कोलकाता। निचले पायदान पर चल रही नार्थईस्ट यूनाइटेड ने सिमाओ साब्रोसा के पेनल्टी पर दागे गोल की बदौलत शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में गत चैम्पियन एटलेटिको डि कोलकाता को 1-0 से हरा दिया।
नार्थईस्ट यूनाइटेड की मौजूदा सत्र की यह तीसरी जीत है और वह 10 अंक के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गया है।
एटीके और चेन्नईयिन एफसी के भी 10 अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण ये दोनों टीमें क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं।
एटीके की यह सत्र की चौथी और घरेलू मैदान पर लगातार दूसरी हार है। टीम यहां पिछले मैच में दिल्ली डाइनामोज एफसी से भी 1-0 से हार गई थी। (भाषा)