Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लगातार चौथी बार चैंपियन बने नोवाक जोकोविच

Advertiesment
Novak Djokovic
लंदन। विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने फाइनल मुकाबले में रोजर फेडरर को पस्त कर लगातार चौथी बार एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स खिताब अपनी झोली में डाल लिया।

28 वर्षीय जोकोविच ने 6 बार के चैंपियन फेडरर को लगातार सेटों में 6-3, 6-4 से हरा दिया और शीर्ष 8 रैंकिंग खिलाड़ियों के बीच होने वाले टूर्नामेंट में अपनी बादशाहत एक बार फिर से साबित कर दी। इसके साथ ही वे टूर्नामेंट के 46 वर्षों के इतिहास में लगातार बार खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

इस वर्ष 3 ग्रैंडस्लैम खिताब अपनी झोली में डाल चुके जोकोविच ने ग्रुप मुकाबले में तीसरी रैंक फेडरर से मिली हार से सबक लेते हुए फाइनल में जबर्दस्त प्रदर्शन किया और फेडरर की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया। पहले सेट को 6-3 से जीतने में जोकोविच को खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। मुकाबले में फेडरर ने 31 बेजा भूलें कीं।

इसके बाद दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। सेट में 3-4 से पिछड़ने के बाद फेडरर ने लगातार 5 अंक हासिल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन चैंपियन की तरह खेल रहे जोकोविच ने फेडरर को गलती करने पर मजबूर किया और बेहतरीन डिफेंसिव तरीके से खेलते हुए सेट के साथ मुकाबला भी अपने नाम कर लिया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi