Publish Date: Thu, 19 Apr 2018 (10:41 IST)
Updated Date: Thu, 19 Apr 2018 (10:44 IST)
मोंटे कार्लो। दुनिया के पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को मोंटे कार्लो टेनिस टूर्नामेंट में बोर्ना कोरिच को हराने के लिए 10 मैच प्वॉइंट की जरूरत पड़ी जबकि राफेल नडाल ने आसान जीत के साथ एटीपी टूर पर सकारात्मक वापसी की।
दाईं कोहनी में चोट के कारण पिछले साल जुलाई में विंबलडन के बाद से अपना सिर्फ चौथा टूर्नामेंट खेल रहे जोकोविच ने दूसरे दौर के कड़े मुकाबले में कोरिच को 7-6, 7-5 से हराया।
सर्बिया का यह खिलाड़ी अगले दौर में ऑस्ट्रेलिया के 5वें वरीय डोमीनिक थिएम से भिड़ेगा जबकि क्वार्टर फाइनल में उनकी भिड़ंत गत चैंपियन नडाल से हो सकती है, जो अंतिम 16 में केरेन खाचानोव से भिड़ेंगे। नडाल ने दूसरे दौर में स्लोवेनिया के एलजाज बेदेने को सीधे सेटों में 6-1 6-3 से हराया। (भाषा)