Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुझसे फिक्सिंग के लिए संपर्क किया था... : जोकोविच

Advertiesment
Novak Djokovic
मेलबर्न। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कहा है कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में उनसे मैच फिक्स करने के लिए संपर्क किया गया था। 
ऑस्ट्रेलियाई ओपन के शुरुआती दिन भ्रष्टाचार के आरोपों ने इस खेल को हिलाकर रख दिया। बीबीसी और बुजफीड ने दावा किया कि पिछले दशक में शीर्ष 50 में पहुंचने वाले 16 खिलाड़ियों पर बार-बार मैच फिक्स करने का संदेह रहा है। इनमें ग्रैंडस्लैम चैंपियन भी शामिल हैं। 
 
जोकोविच ने दक्षिण कोरिया के चुंग हियोन के खिलाफ पहले दौर के मैच के बाद इस रिपोर्ट को तवज्जो नहीं दी लेकिन कहा कि 2007 में सेंट पीटर्सबर्ग में पहले दौर का मैच गंवाने के लिए उन्हें निशाना बनाया गया था। 
 
उन्होंने मेलबर्न कहा, मुझसे सीधा संपर्क नहीं किया गया। मुझसे उस समय काम कर रहे लोगों के जरिए संपर्क किया गया। जोकोविच ने कहा, निश्चित तौर पर मैंने उसे तुरंत ठुकरा दिया। 
 
उन्‍होंने कहा, जो व्यक्ति मुझसे संपर्क करना चाह रहा था वह भी सीधे मेरे से बात नहीं कर पाया था। पिछले छह-सात साल में मैंने इस तरह की कोई बात नहीं सुनी। निजी तौर पर मेरे से कभी सीधा संपर्क नहीं किया गया। इसलिए मेरे पास इस विषय में और कहने के लिए कुछ नहीं है। 
 
रिपोर्ट के अनुसार, जोकोविच को मैच हारने के लिए दो लाख डॉलर की पेशकश की गई थी। इस सर्बियाई खिलाड़ी ने इसे खेलों में अपराध करार दिया। उन्होंने कहा, इससे मैं बहुत डर गया था क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि इस तरह की चीजों से किसी भी तरह से मेरा नाम जुड़े। 
 
मेरे लिए यह खेल भावना के विपरीत है। ईमानदारी से कहूं तो यह खेलों में अपराध है। मैं इसका समर्थन नहीं करता। इसके लिए खेलों, विशेषकर टेनिस में कोई स्थान नहीं है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi