Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कतर से नए सत्र का आगाज करेंगे जोकोविच

Advertiesment
Novak Djokovik नोवाक जोकोविच
दोहा। पिछले टेनिस सत्र में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नोवाक जोकोविच 2016 की शुरुआत कतर में होने वाले टूर्नामेंट से करेंगे जिससे ऑस्ट्रेलियाई ओपन की उनकी तैयारी भी पुख्ता होगी।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन, विम्बलडन और अमेरिकी ओपन चैम्पियन जोकोविच को सोमवार से दोहा में शुरू हो रहे कतर ओपन में रफेल नडाल, थामस बर्डीच और गत चैम्पियन डेविड फेरर से चुनौती मिलेगी।
 
जोकोविच पिछले साल लगातार 15 टूर फाइनल्स में पहुंचे और दो करोड़ डॉलर से ज्यादा ईनामी राशि जीती। वह एक ही साल में सभी चारों ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। उन्हें फ्रेंच ओपन फाइनल में स्टान वावरिंका ने हराया।
 
जोकोविच ने कहा, ‘नए सत्र की शुरुआत हो रही है। मुझे वापसी की खुशी है। सत्र के पहले टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करूंगा।’ (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi