Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक भारत लौटीं, जोरदार स्वागत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sakshi Malik
, बुधवार, 24 अगस्त 2016 (07:48 IST)
नई दिल्ली। रियो ओलिंपिक में भारत को पहला पदक दिलाने वाली साक्षी मलिक बुधवार तड़के दिल्ली पहुंचीं। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
 
साक्षी यहां से हरियाणा के रोहतक जिले स्थित अपने गांव जाएंगी। रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी ने इस तरह के जोरदार स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।
 
हरियाणा के खेल और युवा मामलों के मंत्री अनिल विज भी रियो से साक्षी के साथ ही वापस लौटे हैं। लौटने से पहले साक्षी ने एक ट्वीट किया, 'आ रही हूं मैं, अपने देश अपने घर!'
 
दिल्ली विधानसभा में माता-पिता का सम्मान : दिल्ली विधानसभा ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक के माता-पिता को मंगलवार को सम्मानित किया। विधानसभा में विपक्षी नेता विजेंद्र गुप्ता समेत कई विधायकों ने साक्षी के माता-पिता को ओलंपिक में उनकी बेटी के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। चांदनी चौक की विधायक अलका लांबा ने एक धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया और प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करने के लिए मलिक के माता-पिता और कोच को बधाई दी। साक्षी के माता-पिता और कोच विधानसभा में आए हुए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बल्लेबाजों पर भारी पड़ी गुलाबी गेंद, फ्लडलाइट ने किया परेशान