Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'ओलंपिक 2024' की मेजबानी चाहता है पेरिस

Advertiesment
हमें फॉलो करें Olympics 2024
, बुधवार, 22 मार्च 2017 (18:42 IST)
लंदन। ओलंपिक मेजबानी के लिए पेरिस की बोली टीम ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से स्पष्ट किया है कि वह केवल 2024 ओलंपिक की मेजबानी चाहता है। ओलंपिक 2024 के खेलों की मेजबानी की दौड़ में पेरिस और लॉस एंजिल्स शामिल हैं। 
 
आईओसी अध्यक्ष थामस बाक ने संभावना जताई है कि एक शहर को 2024 और दूसरे को  2028 की मेजबानी सौंपी जा सकती है लेकिन लॉस एंजिल्स और पेरिस दोनों ने ही कहा कि  उनका ध्यान 2024 की मेजबानी पर है। 
 
पेरिस बोली के सह अध्यक्ष टोनी एस्टनगट ने मंगलवार को लंदन दौरे के दौरान कहा कि हम  2028 को स्वीकार नहीं कर सकते। यह संभव नहीं है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप से कोहली की तुलना पर क्या बोले अमिताभ...