Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिकी तैराक लोशे पर 10 माह का निलंबन : रिपोर्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Other Sport News Rio Olympics
लॉस एंजिल्स , गुरुवार, 8 सितम्बर 2016 (20:55 IST)
लॉस एंजिल्स। रियो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अमेरिकी तैराक रेयान लोशे पर रियो ओलंपिक के दौरान रात में बाहर जाकर नशा करने और फिर लूट की झूठी कहानी गढ़ने के आरोप में कथिततौर पर 10 महीने निलंबन लगा दिया गया है। 
       
स्थानीय समाचार पत्रों ने सूत्रों के हवाले से यह खबर छापी है। यूएस टुडे के अनुसार 32 वर्षीय लोशे पर अगले वर्ष 2017 के मध्य तक प्रतिबंध लगाया गया है। लोशे अब अगले वर्ष बुडापेस्ट में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में नहीं खेल सकेंगे। 
         
अमेरिकी ओलंपिक समिति के प्रवक्ता ने इस रिपोर्ट की पुष्टि करने से इंकार कर दिया है। अमेरिका टुडे ने गुरुवार को कहा कि निलंबन को लेकर शाम तक बयान जारी किया जाएगा। टीएमजेड डॉटकॉम साइट ने सबसे पहले लोशे के निलंबन की खबर दी थी। साइट ने कहा कि लूट की झूठी कहानी गढ़ने के आरोप में शामिल तीन अन्य तैराकों पर चार महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। 
        
12 बार के ओलंपिक पदक विजेता लोशे को लूट की झूठी कहानी गढ़ने के बाद उनके चार प्रायोजकों ने उनसे करार तोड़ दिया था। छह बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता लोशे सहित चार अमेरिकी तैराक उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्‍होंने दावा किया था कि रियो के एक गैस स्टेशन पर बंदूक की नोंक पर उनसे लूटपाट की गई थी। हालांकि जांच के बाद ब्राजील की पुलिस ने लोशे के इस दावे को खारिज कर दिया था। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चैंपियन तैराक भक्ति ने लोगों से वित्तीय मदद मांगी