Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बास्केटबॉल में भारत ने चीन को 70-64 से चौंकाया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Other Sports News
तेहरान , मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 (19:56 IST)
तेहरान। भारतीय टीम ने यहां चल रही फीबा एशिया चैलेंज बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप में चोटी की टीम चीन को चौंकाते हुए मंगलवार को ग्रुप ई के दूसरे दौर में 70-64 की शानदार जीत दर्ज की।
               
भारत के इस जीत के साथ ही क्वार्टर  फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई है। अमृतपाल सिंह ने भारत की तरफ से 14 रिबाउंड के साथ सर्वाधिक 23 अंक बनाए जबकि विशेष भृगुवंशी ने छह अंक जुटाए। पहले क्वार्टर में 14-17 से पिछड़ने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में वापसी की और सिर्फ 10 मिनट में 17 अंक अर्जित किए। इसके बाद भारत ने हाफ टाइम तक 31-29 से बढ़त बना ली। 
              
तीसरे क्वार्टर में भारत ने छह अंकों की बढ़त बनाते हुए स्कोर को 51-45 पर पहुंचा दिया। निर्णायक क्वार्टर काफी मुश्किल भरा था। इसमें दोनों टीमों ने 19-19 अंक हासिल किए  लेकिन चीन भारत की बढ़त को कम नहीं कर पाया। 
53वें नंबर की भारत की टीम की चीन पर गत दो वर्षों में यह दूसरी जीत है।  जुलाई 2014 में भारत ने वुहान में फीबा एशिया कप में चीन को 65-58 से हराया था। भारत छह टीमों के ग्रुप ई में तीसरे स्थान पर है और उसके चार मैचों में छह अंक हो गए हैं। इससे पूर्व भारत ने फिलीपीन्स को 91-83 से हराया था लेकिन चीनी ताइपे से वह 66-90 से हार गया था। भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए बुधवार को आखिरी लीग मैच में कजाखस्तान को हराना होगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिवर्स स्विंग से निकालेंगे स्पिन की काट : हैसन