Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपक और नेहा ने लगाया 'स्वर्णिम' फर्राटा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Other sports news
नई दिल्ली , रविवार, 19 जून 2016 (23:34 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के दीपक और नेहा ने दिल्ली एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित दूसरी अंडर-20 (पुरुष एवं महिला) एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिए।
        
राजधानी के छात्रसाल स्टेडियम में शनिवार और रविवार को हुए इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में दिल्ली के दीपक ने 100 मीटर स्पर्धा में 10.84 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया, वहीं महिला वर्ग में नेहा ने 100 मीटर के फाइनल में 12.76 का सेकंड निकालकर शीर्ष पर रहीं। 
         
लड़कों के 100 मीटर के जूनियर वर्ग में केत्रपाल ने 11.33 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि सिमरन दीप ने 13.10 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के 400 मीटर स्पर्धा में आयना ने 55.90 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं लड़कों के वर्ग में अमोज ने 48.44 सेकंड का समय निकालकर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। 
         
400 मीटर बाधा दौड़ में मनप्रीत कौर ने महिला वर्ग में और पुरुष वर्ग में मुनफसर चौधरी ने पहला स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर वर्ग में आदित्य ने स्वर्ण जीता। 1500 मीटर स्पर्धा में राजेंद्र यादव और महिलाओं में सरोज ने स्वर्ण अपने नाम किए। 
 
जूनियर 1500 वर्ग में शेजो वर्गीज ने लड़कों के वर्ग में तो पूजा ने लड़कियों के वर्ग में स्वर्ण जीते। लंबी कूद में पुरुष वर्ग में नील रतन ने और महिला वर्ग में दुर्गा ने स्वर्ण जीते। जूनियर वर्ग में सुधांशु कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जिम्बाब्वे दौरे पर बवाल, भारतीय क्रिकेटर ने नहीं किया बलात्कार...