Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'जीका' का डर नहीं, भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे बेखौफ

Advertiesment
हमें फॉलो करें Other Sports News
नई दिल्ली , बुधवार, 29 जून 2016 (23:17 IST)
नई दिल्ली। दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी जब ब्राजील में फैले जीका वायरस के डर से रियो ओलंपिक से हट रहे हैं तब भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने दावा किया है कि इन खेलों में सभी भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और कोई इन खेलों से हट नहीं रहा है।
         
आईओए के संयुक्त सचिव आनंदेश्वर पांडे ने बुधवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा, हमें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से इस संदर्भ में सलाह मिली है और हम खिलाड़ियों को पूरी जानकारी दे रहे हैं कि क्या सावधानियां बरतनी हैं।
          
पांडे ने साथ ही कहा, जीका से डरने की कोई जरूरत नहीं है। यह सिर्फ दिमागी बुखार है और टीकाकरण से इससे बचा जा सकता है। हमने खिलाड़ियों को रियो जाने से पहले टीका लगवाने की सलाह दी है।
           
उन्होंने कहा, 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भी इसी तरह मलेरिया का डर फैलाया गया था। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल सुरक्षित और सफल रहे। भारतीय खिलाड़ी जीका को लेकर कतई भयभीत नहीं हैं और हमारा पूरा दल इन खेलों में उतरेगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्टारर पुर्तगाल के सामने पोलैंड की चुनौती