Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धनराज पिल्लै ने मुंबई टेबल टेनिस लीग में खरीदी टीम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Other Sports News
मुंबई , मंगलवार, 21 जून 2016 (19:18 IST)
मुंबई। चार बार के हॉकी ओलंपियन और पूर्व भारतीय कप्तान धनराज पिल्लै मुंबई सुपर टेबल टेनिस लीग (एमएसएल) में टीम के सहमालिक होंगे। लीग के लिए आज यहां एनएससीआई में खिलाड़ियों की नीलामी हुई।
धनराज ब्लेजिंग बैशर्स के सह मालिक हैं और उन्होंने कहा कि टीम का हिस्सा होने से प्रतियोगिता से बेहतर तरीके से जुड़ने में मदद मिलेगी। प्रतियोगिता का आयोजन सात से 10 जुलाई तक किया जाएगा।
 
खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान 2013 के राष्ट्रीय पुरुष एकल चैम्पियन सानिल शेट्टी के लिए सर्वाधिक 35500 रुपए की बोली लगी जबकि महिला खिलाड़ियों में दिव्या देशपांडे (23500 रुपए) को सर्वाधिक राशि मिली। प्रत्येक मुकाबले में नौ मैच होगा जिसमें पुरुष, महिला, जूनियर लड़के और लड़कियां, कैडेट्स और वेटरंस के मैच होंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुंबले, आमरे और राजपूत ने दी भारतीय कोच पद के लिए प्रस्तुति