Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पद्म भूषण के लिए पंकज आडवाणी के नाम की सिफारिश

Advertiesment
हमें फॉलो करें Other Sports News
नई दिल्ली , गुरुवार, 8 सितम्बर 2016 (20:46 IST)
नई दिल्ली। भारतीय बिलियर्डस और स्नूकर महासंघ (बीएसएफआई) ने देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए शीर्ष क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी के नाम की सिफारिश की है। 
        
15 बार के विश्व चैंपियन आडवाणी का नाम गत वर्ष भी भेजा गया था लेकिन उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना नहीं गया। आडवाणी को 2009 में पद्मश्री, 2005-06 में खेल रत्न और 2004 में अर्जुन पुरस्कार मिल चुका है। 
       
गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन भेजने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। ये नामांकन और सुझाव प्रधानमंत्री द्वारा गठित पुरस्कार समिति के सामने रखे जाएंगे। विजेताओं के नाम की घोषणा अगले वर्ष गणतंत्र दिवस पर की जाएगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रियो पैरालंपिक में तिरंगा लेकर शान से बढ़े देवेन्द्र झांझरिया