Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत रियो में फुटवाली विश्व टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Other Sports News
, मंगलवार, 23 अगस्त 2016 (22:54 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के दो खिलाड़ी काजेटन डियास और कुंदन चंद्रा रियो 2016 फुटवाली विश्व टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह टूर्नामेंट कल से 28 अगस्त तक ब्राजील के शहर रियो डि जिनेरियो में आयोजित किया जाएगा। 
इसी शहर में हाल में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था। रियो 2016 फुटवाली विश्व टूर्नामेंट एक प्रदर्शनी खेल है जिसे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की देखरेख में आयोजित किया जाएगा। 
 
यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार डियास और चंद्रा का चयन भारतीय फुटवाली संघ ने हाल में किया। ये दोनों ही राष्ट्रीय स्तर के फुटबाल खिलाड़ी हैं और संतोष ट्राफी में खेल चुके हैं। फुटवाली में फुटबॉल की शारीरिक तकनीक का उपयोग होता है, लेकिन इसमें हाथों का उपयोग नहीं किया जा सकता है। यह बीच वालीबॉल के नियमों के अनुसार खेला जाता है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक का होगा भव्य स्वागत