Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साइना पांचवें नंबर पर, ज्वाला-अश्विनी चार स्थान गिरीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Other Sports News
नई दिल्ली , गुरुवार, 30 जून 2016 (23:02 IST)
नई दिल्ली। भारत की रियो ओलंपिक की सबसे बड़ी पदक उम्मीद साइना नेहवाल गुरुवार को जारी ताजा बैडमिंटन रैकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गई  हैं।
               
साइना ने हाल ही में दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। ओलंपिक में एक और भारतीय उम्मीद पीवी सिंधू का 10वां स्थान बरकरार है जबकि पुरुषों में किदाम्बी श्रीकांत 11वें और अजय जयराम 24वें स्थान पर बने हुए हैं। 
           
पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी दो स्थान गिरकर 23 वें नंबर पर खिसक गए  हैं। महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को चार स्थान का नुकसान हुआ है और वह 16वें से 20 वें नंबर पर खिसक गई  हैं। मिश्रित युगल में टॉप 25 में भारत की कोई जोड़ी नहीं है।
           
ओलंपिक बैडमिंटन में साइना, सिंधू, ज्वाला-अश्विनी, श्रीकांत और मनु अत्री-बी सुमित रेड्डी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फेडरर, निशिकोरी, हालेप और वीनस विम्बलडन के तीसरे दौर में