Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रैकेट की रानी हैं सानिया : शाहरुख

Advertiesment
हमें फॉलो करें रैकेट की रानी हैं सानिया : शाहरुख
हैदराबाद , गुरुवार, 14 जुलाई 2016 (21:41 IST)
हैदराबाद। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की आत्मकथा 'ऐस अगेंस्ट ऑड्स' के विमोचन के दौरान उन्हें रैकेट की रानी करार दिया।  
     
हैदराबाद में किताब के विमोचन में पहुंचे 'किंग खान' शाहरुख ने कहा सानिया रैकेट की रानी हैं। सानिया ने किसी और से कहीं ज्यादा काम किया है और देश को गौरवान्वित किया है। हम पीटी उषा, मैरीकॉम और सानिया मिर्जा जैसे लोगों को याद करते हैं जिनसे प्रेरणा लेकर कई लड़कों और लड़कियों ने खेलों को पेशेवर कॅरियर के तौर पर अपनाया और हमारे देश का मान बढ़ाया। 
    
सानिया ने कहा ऊपर वाले की कृपा से मेरा कॅरियर लंबा रहा तथा कोर्ट के अंदर एवं बाहर दिलचस्प रहा। मैं खुश हूं कि मैं इसे सामने ला सकी।  इस किताब में सानिया के महिला युगल में नंबर एक खिलाड़ी बनने तथा कॅरियर में मुश्किलों व चुनौतियों का सामना करते हुए अपना सपना पूरा करने के सफर की जानकारी दी गई है। 
    
यह किताब सानिया ने अपने पिता इमरान मिर्जा के साथ मिलकर लिखी है। 29 साल की सानिया मिर्जा 13 साल पहले उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने महज 16 साल की उम्र में विम्बल्डन गर्ल्स युगल खिताब जीता था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्व की शीर्ष टेस्ट टीम बनने की हकदार है इंग्लैंड : बॉथम