Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मनीषा ने विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण

Advertiesment
हमें फॉलो करें मनीषा ने विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण
, शनिवार, 17 सितम्बर 2016 (00:21 IST)
नई दिल्ली। भारतीय कैडेट महिला पहलवान मनीषा ने जॉर्जिया के तिबलसी में विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप (अंडर 17) के 38 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। 18 सितम्बर तक चलने वाली इस चैम्पियनशिप में भारतीय टीम के चीफ कोच रेलवे के कृपाशंकर बिश्नोई भी मौजूद हैं। 
         
हरियाणा में हिसार जिले के भगाणा गांव की बेटी मनीषा ने जार्जिया के तिबलीस शहर में चल रही चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में बुल्गारिया की पहलवान पेटया जारकोवा डेलचेवा को 5-4 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। मनीषा ने मुकाबले के पहले ही मिनट में बुल्गारियाई पहलवान पर 3-0 की बढ़त बना ली थी। 
webdunia
मनीषा की कोच रोशनी देवी ने बताया कि वह विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान बन गई है। मनीषा ने गत वर्ष सब जूनियर एशियन रेसलिंग कैडेट चैपियनशिप में रजत पदक जीता था। मनीषा के भगाणा की ही पहलवान अंकुश इसी चैंपियनशिप के 43 किग्रा भार वर्ग में कुछ ही अंतर से कांस्य पदक जीतने से चूक गईं। 
       
इस बीच चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवान मानसी ने 40 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक और अंशु ने 60 किग्रा भर वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इन पहलवानों की जीत से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष, बृजभूषणशरण सिंह भी काफी खुश दिखाई दिए। जीत से उत्साहित बृजभूषणशरण ने सभी पदक विजेता पहलवानो को संघ की तरफ से एक वर्ष का फ़ूड सप्लीमेंट प्रदान करने की घोषणा की। (वेबदुनिया/भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गंभीर ने बायोपिक को लेकर धोनी पर साधा निशाना