Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिव्यांग टेबल टेनिस स्पर्था के परिणाम

Advertiesment
Divyang Table Tennis Sparta
इन्दौर। भारतीय खेल प्रधिकरण तथा टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में पेरा टेबल टेनिस एसोसिएशन (भारत) द्वारा दिव्यांग टेबल टेनिस स्पर्था स्थानीय अभय प्रशाल में खेली गई।
 
प्रमुख दौर के मुकाबले में पुरुष वर्ग में येजदी भामगरा गुजरात, नजीम जावदे खान, कुनाल अरोरा यूपी, शशिधर कुलकर्णी कर्नाटक, ओम लोटलीकर महाराष्ट्र, निदेश जया बालकृणन कर्नाटक ने क्वालिफाय किया।
 
व्हील चेयर महिला वर्ग में सोनल पटेल गुजरात, भाविना पटेल गुजरात एवं पुरुष व्हील चेयर में सर्वना कुमार तमिलनाडू, सुमित सहगल हरियाणा, रमेश भाई चौधरी गुजरात ने क्वालिफाय किया। 
 
परिणाम :- महिला वर्ग (6-9) में भारतीय सुंधिया गुजरात ने पूनम को 3-0, मैत्रेयी सरकार प. बंगाल ने उज्जवला चौहान महाराष्ट्र को 3-0 से हराया। पुरुष वर्ग-8 में शशिधर  कुलकर्णी कर्नाटका ने सूर्यकांत महाडिक महाराष्ट्र  को 3-0 से हराया। वर्ग 6-7 में संजीव कुमार हाजेरी ने कर्नाटका के मुकेश कुमार चंडीगढ़ को 3-0 से हराया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर भारत वर्ल्ड कप के फाइनल में