Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पैरालंपिक स्वर्ण विजेता को मिलेंगे 75 लाख रुपए

Advertiesment
हमें फॉलो करें Other Sports News
, मंगलवार, 6 सितम्बर 2016 (18:12 IST)
नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की कि सात से 18 सितंबर तक होने वाले रियो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी को 75 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
        
केंद्रीय खेल मंत्रालय ने टि्वटर पर यह घोषणा करते हुए कहा कि रियो ओलंपिक के स्वर्ण विजेता को 75 लाख, रजत विजेता को 50 लाख और कांस्य पदक विजेता को 30 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। यह राशि सामान्य ओलंपिक के भारतीय पदक विजेताओं को भी दी जाती है। 
          
भारत ने बुधवार से शुरू हो रहे रियो पैरालंपिक के लिए 17 सदस्यों का अपना सबसे बड़ा दल भेजा है। इस दल में देवेंद्र झांझरिया शामिल हैं जिन्होंने एथेंस 2004 पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। झांझरिया भाला फेंक स्पर्धा में एफ 46 वर्ग में पदक जीतने की कोशिश करेंगे।   
          
पिछले लंदन पैरालंपिक में मात्र पांच भारतीय खिलाड़ियों को ही कोटा मिल सका था लेकिन इस बार इस संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। 
 
भारतीय दल इस प्रकार है : 
अंकुर धामा (1500 मी दौड़), मारियप्पन टी (ऊंची कूद), वरुण सिंह भाटी (ऊंची कूद), शरद कुमार (ऊंची कूद), रामपाल चाहर (ऊंची कूद), सुंदर सिंह गुर्जर (भाला फेंक), देवेन्दर झांझरिया (भाला फेंक), रिंकू (भाला फेंक), संदीप (भाला फेंक), नरेन्द्र रणवीर (भाला फेंक), अमित कुमार सरोहा (क्लब थ्रो, चक्का फेंक), धरमबीर (क्लब थ्रो), दीपा मलिक (शॉट पुट) फरमान बाशा (पॉवरलिफ्टिंग), सुयश नारायण जाधव (तैराकी), नरेश कुमार शर्मा (निशानेबाजी) और पूजा (तीरंदाजी)। 
(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत दौरा : कीवी टीम में गुप्तिल को जगह, नीशाम की वापसी