Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पारले प्रीमियर कबड्डी लीग में मुंबई-चेन्नई ने खेला सीजन का पहला टाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें पारले प्रीमियर कबड्डी लीग में मुंबई-चेन्नई ने खेला सीजन का पहला टाई
, रविवार, 19 मई 2019 (21:53 IST)
पुणे। चेन्नई चैलेंजर्स और मुंबई चे राजे ने पारले इंडो-इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग (आईपीकेएल) के पहले सीजन का पहला टाई मैच खेला। बालेवाड़ी स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों का स्कोर 34-34 से बराबर रहा।
 
चौथे क्वार्टर के आखिरी कुछ पलों तक मुंबई की टीम आगे थी लेकिन चेन्नई ने लगातार अंक लेकर मैच को टाई करा लिया। आखिरी रेड तक मुंबई 1 अंक से आगे थी, लेकिन चेन्नई ने मुंबई के रेडर को दबोच मैच टाई करा लिया। चेन्नई के लिए नामदेव इस्वालकर ने सबसे ज्यादा 6 अंक लिए। मुंबई के लिए करमबीर ने 7 अंक जुटाए। 
 
चेन्नई ने सुनील कुमार के बोनस और सफल रेड के दम पर 2 अंकों के साथ अपना खाता खोला। 1 अंक से पीछे चल रही मुंबई ने स्कोर 3-3 से बराबर किया और फिर 5-3 से आगे हो गई। चेन्नई यहां से कोशिश करती रही लेकिन वह इस क्वार्टर में मुंबई की बराबरी नहीं कर पाई। मुंबई ने पहले क्वार्टर का अंत 8-5 के स्कोर के साथ किया।
 
दूसरे क्वार्टर में मुंबई ने स्कोर 9-6 किया। यहां चेन्नई ने 3 अंक लेकर बराबरी की और फिर 11-9 से आगे हो गई। मुंबई ने 11-11 से बराबरी तो की लेकिन चेन्नई फिर 13-11 से आगे हो गई। यहां मुंबई ने एक बार लगातार 2 अंक लेकर स्कोर बराबर किया और फिर क्वार्टर के अंत तक चेन्नई को बराबर नहीं आने दिया। मुंबई ने दूसरे क्वार्टर का अंत 16-13 के स्कोर के साथ किया।
 
तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों ने प्रतिस्पर्धी खेल खेला और अंकों की लुका-छुपी चलती रही। मुंबई 17-14 से आगे थी, लेकिन चेन्नई ने लगातार अंक लेकर स्कोर 19-19 से बराबर कर लिया। मुंबई ने फिर 24-20 से बढ़त ले ली, लेकिन यहां 29वें मिनट में मुंबई ने सुपर रेड से 4 अंक ले स्कोर 28-20 कर चेन्नई के लिए परेशानी खड़ी कर दी। मुंबई ने तीसरे क्वार्टर का अंत 28-21 के साथ किया।
 
चौथे क्वार्टर में चेन्नई ने लगातार अंक लिए, साथ ही मुंबई को ज्यादा अंक नहीं लेने दिए। नतीजन अंकों का अंतर कम हो गया और आखिरी रेड तक सिर्फ 1 अंक का अंतर ही रह गया जिसे टैकल के लिए चेन्नई ने खत्म कर मैच को बराबरी पर समाप्त किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग में दिल्ली ने लगाई जीत की हैट्रिक