Publish Date: Thu, 31 Oct 2019 (23:55 IST)
Updated Date: Fri, 01 Nov 2019 (00:00 IST)
बुडापेस्ट। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा की छात्रा व भारत की स्टार महिला पहलवान पूजा गहलोत (53 किग्रा) गुरुवार को यूनाइटेड विश्व रेसलिंग के अंतर्गत यहां खेली जा रही अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप 2019 के फाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया है।
इससे पहले फ्रीस्टाइल में रविंदर ने भारत के लिए रजत पदक जीता था। आज बेहतरीन कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए पूजा ने क्वालीफाइंग चरण से शुरुआत की, जिसमें उन्होंने रूस की कैटरीना वर्बिना को 8-3 से मात दी।
क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ताइपेई की मेगा हुसैनी को 8-0 की शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका मुकाबला 2018 जूनियर यूरोपीय कुश्ती चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदकधारी तुर्की की जेनेप येतगिल से हुआ।
पूजा ने तुर्की की जेनेप येतगिल को 8-4 से हराकर फाइनल के अपना स्थान पक्का कर लिया। अब शुक्रवार को फाइनल में पूजा की टक्कर जापान की ओकोनोव से होगी।
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Thu, 31 Oct 2019 (23:55 IST)
Updated Date: Fri, 01 Nov 2019 (00:00 IST)