Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

श्रीजेश सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए नामित

हमें फॉलो करें श्रीजेश सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए नामित
, शनिवार, 12 नवंबर 2016 (16:18 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने भारतीय हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश सहित 5 गोलकीपरों को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर अवॉर्ड के लिए नामित किया है। 
एफआईएच ने दुबई में चल रहे हॉकी रेवल्यूशन पार्ट-2 सम्मेलन में इसकी घोषणा की। श्रीजेश के अलावा जुआन विवाल्दी (अर्जेंटीना), जाप स्टॉकमैन (हालैंड), विन्सेंट वनाश (बेल्जियम) और डेविड हार्टे (आयरलैंड) को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए नामित किया गया है। 
 
एफआईएच ने भारतीय गोलकीपर श्रीजेश के साथ ही हरमनप्रीत सिंह सहित 5 अन्य पुरुष खिलाड़ियों को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए खिलाड़ी के लिए नामित किया है। वे पांचों खिलाड़ी अंडर-23 वर्ग के हैं। हरमनप्रीत के अलावा आर्थर वेन डोरेन (बेल्जियम), क्रिस्टोफर रुहर (जर्मनी), जोरित क्रून (हॉलैंड) और टिम हेर्जब्रक (जर्मनी) के खिलाड़ी शामिल हैं। 
 
हॉकी की शीर्ष संस्था ने प्रत्‍येक पुरस्कारों के लिए 5 पुरुष और 5 महिला खिलाड़ियों को नामित किया है। खिलाड़ियों का नामांकन इस वर्ष उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। विजेताओं की घोषणा ऑनलाइन वोट के आधार पर अगले वर्ष जनवरी में की जाएगी।
 
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, गोलकीपर, उभरते हुए खिलाड़ी और कोच के लिए वोटिंग प्रक्रिया 16 नवंबर से दो दिसंबर तक चलेगा। पुरुष एवं महिला अंपायर विजेता का चयन एफआईएच की अंपायरिंग समिति करेगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोहित शर्मा की सर्जरी सफल