Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रज्ञानानंदा ने उजचेस कप मास्टर्स जीता, शीर्ष भारतीय और दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी बने

Advertiesment
हमें फॉलो करें UzChess Cup Masters 2025

WD Sports Desk

, शनिवार, 28 जून 2025 (08:51 IST)
UzChess Cup Masters 2025 :  ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ( R Praggnanandhaa) शुक्रवार को यहां उजचेस कप मास्टर्स 2025 जीतने के बाद लाइव रेटिंग में भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले शतरंज खिलाड़ी बन गए। इस जीत से प्रज्ञानानंदा की लाइव रेटिंग 2778.3 तक पहुंच गई जिससे वह तीन स्थान की उछाल से दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी बन गए। इस तरह उन्होंने अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग हासिल की।

 
​​ इस 19 साल के खिलाड़ी ने विश्व चैंपियन डी गुकेश (2776.6) और अर्जुन एरिगैसी (2775.7) को पछाड़ दिया जो बृहस्पतिवार तक भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी थे लेकिन अब दुनिया के छठे नंबर पर खिसक गए।

मैग्नस कार्लसन (2839.2) शीर्ष पर बने हुए हैं। प्रज्ञानानंदा ने अंतिम दिन स्थानीय दावेदार नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव से एक अंक पीछे और जावोखिर सिंदारोव से आधा अंक पीछे से शुरुआत की।
 
अंतिम दौर में अब्दुसत्तोरोव पर एक अहम जीत ने उन्हें राउंड-रॉबिन चरण के अंत में 5.5 अंक के साथ दोनों खिलाड़ियों के बराबर लाने में मदद की।
 
एरिगैसी ने अरविंद चितंबरम के साथ ड्रा करके इसे चार खिलाड़ियों का टाई बनाने का मौका गंवा दिया।

टाईब्रेक के पहले दौर में तीनों खिलाड़ियों ने डबल राउंड-रॉबिन ब्लिट्ज में दो अंक हासिल किए।
 
अब्दुसत्तोरोव और सिंदारोव ने अपनी दोनों बाजी ड्रा की जबकि प्रज्ञानानंदा ने दोनों को सफेद मोहरों से हराया लेकिन काले मोहरों से हार गए।
 
दूसरे टाईब्रेक में प्रज्ञानानंदा ने अब्दुसत्तोरोव के साथ सफेद मोहरों से ड्रा किया और सिंदारोव को काले मोहरों से हराया। सिंदारोव की अब्दुसत्तोरोव पर जीत ने भारतीय खिलाड़ी के लिए खिताब पक्का कर दिया।
 
यह प्रज्ञानानंदा का इस साल का तीसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट और रोमानिया में ग्रैंड शतरंज टूर सुपरबेट क्लासिक में जीत हासिल की थी।
 
इस महीने की शुरुआत में स्टीफन अवग्यान मेमोरियल में भी वह उपविजेता रहे थे।
 
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने सोशल मीडिया पर प्रज्ञानानंदा को बधाई देते हुए लिखा, ‘‘उज्बेकिस्तान शतरंज कप जीतने के लिए आर प्रज्ञानांनदा को बधाई। ’’
 
उन्होंने लिखा, ‘‘इस साल यह उनकी तीसरी बड़ी क्लासिकल जीत। इस साल उनकी सभी जीतों में से इस जीत की संभावना सबसे कम लग रही थी। उन्होंने अर्जुन एरिगैसी को हराया और आज अहम मैच में अब्दुसत्तोरोव को हराकर पहला स्थान हासिल किया। वह शतरंज की दुनिया में नए चौथे नंबर के और भारत में सर्वोच्च रेटिंग वाले खिलाड़ी हैं ’’  (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूरोप जाने के पहले ही सोच लिया था कि अब विदा लेने का समय आ गया है : ललित उपाध्याय