khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश के प्रशांत अहेर राष्ट्रीय रैंकिंग टे.टे. के तृतीय दौर में

Advertiesment
Prashant Aher
इंदौर। म.प्र. टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में अभय प्रशाल में खेली जा रही इलेवन स्पोट्‌र्स द्वारा प्रायोजित सेंट्रल इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा मध्यप्रदेश के प्रशांत अहेर ने तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
 
दूसरे दौर में मध्यप्रदेश के प्रशांत अहेर ने आदित्य विक्रम (पंजाब) को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 11-5, 6-11, 11-8, 8-11, 11-7, 11-8 से पराजित किया। पुरुष वर्ग के अन्य मुकाबलों में एंथोनी अमलराज (पी.एस.पी.बी.) ने अभिमन्यु मित्रा (पं. बंगाल) को 4-3 से, सानिश अम्बेकर (महाराष्ट्र) ने शिवाजी रॉय (झारखण्ड) को 4-2 से, सौरव शाह (पी.एस.पी.बी.) ने डो. रोजेरिया वेस्ले (गोवा) को 4-1 से शिकस्त दी। 
 
दूसरे दौर के अन्य मुकाबलों में अभिषेक यादव (पी.एस.पी.बी.) ने ए. राजन (तमिलनाडु) को 4-0 से, अनिर्बान घोष (पं. बंगाल) ने पंकज कुमार (आर.एस.पी.बी.) को 4-1 से, हरमित देसाई (पी.एस.पी.बी.) ने इ. प्रभाकर (पी.एस.पी.बी.) को 4-1 से, सिध्देश पाण्डे (महाराष्ट्र) ने कौशल भट्‌ट को 4-0 से, मानव ठक्कर (पी.एस.पी.बी.) ने आसिफ हक (आर.बी.आई.) को 4-0 से, उत्कर्ष गुप्ता (दिल्ली) ने ए. विजय बाबू (तमिलनाडु) को 4-2 से परास्त कर तृतीय दौर में प्रवेश कर लिया।
 
महिला वर्ग के दूसरे दौर में मधुरिका पाटकर (पी.एस.पी.बी.) ने के. नाथ (पं. बंगाल) को 4-2 से, पॉलोमी घटक (पी.एस.पी.बी.) ने टी. गोगोई (आसाम) को 4-0 से, मनिका बत्रा (पी.एस.पी.बी.) ने एस. सैनी (हरियाणा) को 4-0 से, पुजा सहस्त्रबुध्दे (पी.एस.पी.बी.) अनुष्का दत्ता (आर.एस.पी.बी.) को 4-3 से हराया।
 
स्टार खिलाड़ी अर्चना कामथ (पी.एस.पी.बी.) ने पी. वर्मा (चंडीगढ़) को 4-1 से, रिथ रिशया (पी.एस.पी.बी.) ने मल्लिका भण्डारकर को 4-1 से, निखत बानू (तेलंगाना) ने ममता प्रभु (देना बैंक) को 4-2 से, सृष्टि हेलंगड़ी (महाराष्ट्र) ने वरुणी जायसवाल (तेलंगाना) को 4-0 से, अंकिता दास (पी.एस.पी.बी.) ने खुशी जैन (म.प्र.) को 4-0 से पराजित कर तृतीय दौर में प्रवेश किया। यूथ वर्ग के योग्यता दौर के मुकाबले भी अभय प्रशाल में खेले जा रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर : अनिल कुंबले ने दिया कोच पद से इस्तीफा