Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दबंग दिल्ली ने बंगाल वॉरियर्स को टाई पर रोका

Advertiesment
हमें फॉलो करें दबंग दिल्ली ने बंगाल वॉरियर्स को टाई पर रोका
, शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (19:16 IST)
कोलकाता। आनंद पाटिल और रोहित बाल्यान के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सत्र में बंगाल वॉरियर्स को इंटर-जोन मुकाबले में 31-31 से टाई पर रोक दिया। 
                
यहां नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में गुरुवार रात खेले गए इस मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमों ने बराबर का खेल दिखाया। दूसरे हाफ में बंगाल ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन अपने पिछले मैच में बेंगलुुरु बुल्स को पीटने वाली दिल्ली ने अंतिम मिनटों में शानदार वापसी करते हुए मुकाबला 31-31 से टाई पर समाप्त कर दिया। 
               
दिल्ली के लिए स्थानापन्न आनंद पाटिल ने नौ, रोहित बाल्यान ने सात, स्टार ईरानी खिलाड़ी कप्तान मेराज शेख ने पांच और सुनील ने तीन अंक बटोरे। बंगाल के लिए मनिंदर सिंह ने 13, विनोद कुमार और रेन सिंह ने तीन-तीन अंक हासिल किए। 
                
दिल्ली ने रेड से 22, डिफेंस से छह, आलआउट से दो और एक अतिरिक्त अंक जुटाया। बंगाल ने रेड से 18, डिफेंस से आठ, आलआउट से चार और एक अतिरिक्त अंक प्राप्त किया। 
               
दबंग दिल्ली की 10 मैचों में यह पहला टाई है और वह 27 अंकों के साथ जोन ए में छठे नंबर पर है जबकि बंगाल का 14 मैचों में यह चौथा टाई है और वह 45 अंक लेकर जोन बी में शीर्ष पर कायम है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पूर्वोत्तर के 6 राज्य खेलेंगे अलग-अलग रणजी ट्रॉफी