Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छ: हॉकी खिलाड़ी पंजाब में बने डीएसपी

हमें फॉलो करें छ: हॉकी खिलाड़ी पंजाब में बने डीएसपी
चंडीगढ़ , सोमवार, 26 दिसंबर 2016 (19:57 IST)
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने छह भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को पंजाब पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर नियुक्त किया है। इनके अलावा तीन अन्य खिलाड़ियों को भी डीएसपी का पद दिया गया है।         
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को यहां एक समारोह में नौ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को खेल कोटा के तहत नियुक्ति पत्र प्रदान किए। 
 
मिडफील्डर मनप्रीत सिंह, फारवर्ड आकाशदीप सिंह, सरवनजीत सिंह, रमनदीप सिंह, गुरविंदर सिंह चांडी और धर्मवीर सिंह को पंजाब पुलिस में डीएसपी नियुक्त किया गया है। ये खिलाड़ी 2014 में इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।
         
मनप्रीत और आकाशदीप इस साल लंदन में चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीतने वाली टीम के भी सदस्य थे। उन्होंने रियो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था और एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता। 
         
पंजाब पुलिस में डीएसपी का पद पाने वाले अन्य खिलाड़ियों में तीन बार एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता मनदीप कौर, एशियाई खेलों की रजत विजेता एथलीट खुशबीर कौर और कांस्य पदक विजेता एथलीट अमनदीप कौर शामिल हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोहल का दोहरा शतक, गुजरात को 578 रन की बढ़त