Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीवी सिंधु 'मकाऊ ओपन' के फाइनल में

Advertiesment
PV Sindhu
मकाऊ। दो बार की गत चैंपियन पीवी सिंधु मकाऊ ओपन में खिताब की हैट्रिक से 1 जीत दूर है जिसने दूसरी वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागुची को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने करीब 1 घंटे तक चले मुकाबले में 21-8, 15-21, 21-16 से जीत दर्ज की। 2 बार विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और यहां 5वीं वरीयता प्राप्त सिंधु का सामना अब चीन की हि बिंगजियाओ और 6ठी वरीयता प्राप्त जापान की मिनात्सू मितानी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
 
सिंधु यहां शानदार फॉर्म में थी और पहला गेम सिर्फ 14 मिनट में जीत लिया। दूसरे गेम में यामागुची ने वापसी की लेकिन निर्णायक गेम में फिर सिंधु ने जबर्दस्त खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की।
 
सिंधु ने इसके साथ ही यामागुची के हाथों 2013 में मिली हार का बदला चुकता कर लिया, जब जापानी खिलाड़ी ने जापान ओपन में उसे 21-6, 21-17 से हराया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi