Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिंधु और श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में

Advertiesment
PV Sindhu
मलांग। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत की पीवी सिंधु और टॉप सीड किदाम्बी श्रीकांत ने गुरुवार को अपना विजय अभियान आगे बढ़ाते हुए इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि तीसरी सीड एचएस प्रणय और आठवीं सीड आरएमवी गुरुसाईदत्त को हार का सामना करना पड़ा।
विश्व की 12 वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने अपने दूसरे दौर का मुकाबला जीता जबकि नौवें नंबर के श्रीकांत ने एक ही दिन में दूसरे और तीसरे दौर के मुकाबले जीतकर अंतिम आठ में जगह बना ली। 
 
मकाऊ ओपन चैंपियन सिंधू ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए महिला एकल के दूसरे दौर में इंडोनेशिया की वुलान काहिया उतामी सूकोपुतरी को मात्र 23 मिनट में 21-12, 21-9 से पराजित कर दिया। सिंधु का क्वार्टर फाइनल में चीन की ही बिंगिआओ के साथ मुकाबला होगा। दोनों के बीच करियर की यह पहली भिड़ंत होगी।
 
श्रीकांत ने घरेलू इंडोनेशियाई खिलाड़ी और 402वीं रैंक सापुत्रा विकी एंगा को तीन गेमों के कड़े संघर्ष में एक घंटे पांच मिनट में 21-14, 17-21, 25-23 से पराजित कर तीसरे दौर में जगह बनाई और फिर तीसरे दौर में चीन के कियाओ बिन की चुनौती को 34 मिनट में 21-12, 21-15 से ध्वस्त कर दिया। श्रीकांत का क्वार्टर फाइनल में पांचवी सीड मलेशिया के टेक झी सू के साथ मुकाबला होगा।
 
इस बीच आठवीं वरीय आरएमवी गुरुसाईदत्त ने 59 मिनट में इंडोनेशिया के कीन यिऊ लोह को 59 मिनट में 21-19, 19-21, 21-15 से हराकर दूसरे दौर का मुकाबला जीत लिया, लेकिन तीसरे दौर में गुरुसाईदत्त को 12वीं वरीय मलेशिया के इस्कंदर जुल्कारनैन जैनुद्दीन ने 50 मिनट में 21-14, 17-21, 21-15 से हरा दिया।
 
एक उलटफेर में तीसरी वरीय भारत के एचएस प्रणय को दूसरे दौर में गैर वरीय चीनी खिलाड़ी शी यूकी से हार झेलकर बाहर होना पड़ा। प्रणय को शी के हाथों 53 मिनट में 12-21, 22-20, 13-21 से हार झेलनी पड़ी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi





Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi