Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सिंधू से लि निंग ने लगभग 50 करोड़ रुपए का करार किया

हमें फॉलो करें सिंधू से लि निंग ने लगभग 50 करोड़ रुपए का करार किया
, शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (17:06 IST)
नई दिल्ली। ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू से चीन की खेल साम्रगी बनाने वालि लि निंग से लगभग 50 करोड़ रुपए का चार साल का करार किया है।

 
 
इस रिकॉर्ड करार से पहले चीन की कंपनी ने पिछले महीने एक अन्य भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत से इतने समय के लिए 35 करोड़ रुपए का करार किया था। 
 
भारत में लि निंग की साझेदार सनलाइट स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक महेन्द्र कपूर ने बताया, ‘सिंधू का करार बैडमिंटन की दुनिया में सबसे बड़े करारों में से एक है। लगभग 50 करोड़ रुपए के करार में स्पोंसरशिप और उपकरण शामिल हैं।’ 
 
कपूर ने दावा किया, ‘यह उस तरह का करार है जैसा पूमा ने भारतीय कप्तान विराट कोहलि से किया। सिंधू को 40 करोड़ रुपए स्पोंसरशिप के लिए मिलेंगे जबकि बाकी की राशि में उपकरण शामिल है, इसलिए यह लगभग 50 करोड़ के आस-पास का करार है।’ 
 
पूमा ने 2017 में कोहली के साथ आठ साल के लिए 100 करोड़ रुपए का करार किया था जो सालाना लगभग 12.5 रुपए का है। रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद सिधू की लोकप्रियता में जबदस्त इजाफा हुआ था और पिछले साल फोर्ब्स की सूची में वह विश्व में कमाई करने के मामले में सातवें स्थान पर है। 
 
लि निंग ने इससे पहले 2014-15 में भी इस भारतीय खिलाड़ी से करार किया था लेकिन तब यह करार 1.25 करोड़ रुपए का करार किया था। सिंधू से इसके बाद 2016 में योनेक्स ने तीन साल के लिए करार किया था। 
 
लि निंग ने मनु अत्रि और बी सुमीथ रेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी से दो साल के लिए चार-चार करोड़ रुपए का करार किया है जबकि राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैम्पियन पारुपल्लि कश्यप से कंपनी से आठ करोड़ रुपए में दो साल का करार किया है। 
 
चीन की इस कंपनी ने भारतीय ओलंपिक संघ के साथ भी दो साल का करार किया है। इस करार के तहत कंपनी 2020 तोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ियों तथा अधिकारियों को प्रतियोगिता तथा प्रशिक्षण के लिए पोशाक और जूते मुहैया कराएंगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेले गए दूसरे टी-20 मैच की खात बातें....