Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीवी सिंधु सर्वश्रेष्ठ अंकों के साथ पांचवीं रैंकिंग पर

हमें फॉलो करें पीवी सिंधु सर्वश्रेष्ठ अंकों के साथ पांचवीं रैंकिंग पर
, गुरुवार, 16 मार्च 2017 (19:54 IST)
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक की रजत विजेता पीवी सिंधु गुरुवार को जारी विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में अपने सर्वश्रेष्ठ अंकों के साथ एक स्थान का सुधार कर पांचवें नंबर पर पहुंच गई।
     
   
सिंधु के अब 71599 अंक हो गए हैं जो बैडमिंटन रैंकिंग में उनके सर्वश्रेष्ठ अंक हैं। सिंधु फरवरी के आखिर और मार्च के शुरू में दो सप्ताह पांचवें स्थान पर रही थीं लेकिन तब उनके 69399 अंक थे। सिंधु हाल में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी।
         
ऑल इंग्लैंड के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची सायना नेहवाल अपने नौवें स्थान पर कायम हैं। सायना के 66709 अंक हैं। ऑल इंग्लैंड में पहली बार महिला एकल खिताब जीतने वाली ताइपे की तेई जू यिंग चोटी के स्थान पर बरकरार हैं 
कोरिया की सुंग जी ह्युन एक स्थान उठकर दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं जबकि विश्व और ओलंपिक चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन दो स्थान गिरकर चौथे नंबर पर खिसक गई हैं। 
         
पुरुषएकल में अजय जयराम का 19वां स्थान बरकरार है और वह भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी बने हुए हैं। एच एस प्रणय एक स्थान खिसककर 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं। किदाम्बी श्रीकांत तीन स्थान गिरकर 31वें नंबर पर आ गए हैं। बी साई प्रणीत एक स्थान गिरकर 33वें और समीर वर्मा आठ स्थान गिरकर 35वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑल इंग्लैंड चैंपियन मलेशिया के ली चोंग वेई का नंबर एक स्थान बरकरार है।  


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रैडमैन, गावस्कर के बाद तीसरे नंबर पहुंचे स्टीवन स्मिथ